Vidhwa Pension List State Wise: विधवा महिलाओ को सरकार देगी प्रतिमाह पेंशन, ऐसे देखे सूची

Vidhwa Pension List State Wise: देश में कई ऐसी विधवा महिलाएं हैं जिन्हें अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण जीवनयापन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी सभी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना चलाई जाती है। विधवा पेंशन योजना के माध्यम से देश की पात्र विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। जिससे वह अपना जीविकोपार्जन कर सके। इस योजना (Widow Pension Scheme) का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं।

Vidhwa Pension List State Wise

सभी राज्यों की सरकार अपने राज्य की विधवा महिलाओं को अलग-अलग तरीकों से वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान कर रही है। यह पेंशन राज्य की उन महिलाओं को दी जाएगी जिनके पति की मृत्यु के बाद कमाने वाला कोई नहीं है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी विधवा महिलाओं (Widow Women) के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाना। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राज्यवार विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension List State Wise) के बारे में बताने जा रहे हैं, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Widow Pension Scheme का उद्देश्य

विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना चलाई जाती है। इस विधवा पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

जिससे वह अपना जीविकोपार्जन कर सके। इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाएं (Vidhwa Pension List State Wise) आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अब इस पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Vidhwa Pension Scheme Highlights

योजना का नामविधवा पेंशन योजना
आर्टिकल कैटेगरीसरकारी योजना
योजना शुरू की गयीकेंद्र सरकार सभी राज्यों के लिए
उद्देश्यपेंशन प्रदान करना
लाभार्थीविधवा महिलाये

विधवा पेंशन योजना के लाभ

  1. इस योजना का लाभ देश की विधवा महिलाओं को प्रदान किया जायेगा।
  2. देश की विभिन्न राज्य सरकारें अपने राज्य की जरूरतमंद, आर्थिक रूप से गरीब, निराश्रित विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही हैं ताकि वे अपना जीवन अच्छे से जी सकें।
  3. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं पात्र आवेदकों को मिलता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
  4. विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी विधवा महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है। इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  5. इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की आर्थिक रूप से गरीब विधवा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष है।

विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता

इस योजना (Vidhwa Pension Yojana) के तहत केवल विधवा महिलाएं ही पात्र मानी जाएंगी। विधवा महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि आवेदक ने अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है तो उसे इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। यदि विधवा के बच्चे वयस्क नहीं हैं या वे वयस्क हैं लेकिन अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, तो महिला को पेंशन मिलेगी। यदि कोई विधवा वयस्क नहीं है तो वह पेंशन पाने की पात्र नहीं होगी।

विधवा पेंशन योजना के दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना (Widow Pension Scheme) के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई विधि का पालन करना चाहिए-

  • सबसे पहले आवेदक को अपने राज्य के अनुसार इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको विधवा पेंशन (Vidhwa Pension List State Wise) का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको सारी जानकारी भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

यह भी जाने :- PM Kusum Yojana: सरकार सोलर पंप खरीदने के लिए देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Ladli Behna Yojana: क्या है लाडली बहना योजना, जानें योजना के लिए पात्रता एवं लाभ

Leave a Comment