PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त का पैसा लाभार्थी किसानों के खातों में जारी कर दिया गया है। अगर आपको अभी तक 14वीं किस्त की रकम नहीं मिली है तो आपको कुछ काम करना होगा, ताकि पैसे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकें। इसके लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
PM Kisan 14th Installment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को 14वीं किस्त के रूप में 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भारत सरकार की 100% फंडिंग वाली एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत लाभार्थी किसानों (Farmer) को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों में 2000 रुपये दिए जाते हैं।
PM Farmer Scheme
योजना (PM Farmer Scheme) के तहत लाभ पाने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा और ई-केवीआईसी बनवाना अनिवार्य है। उनका खाता आधार से लिंक होना चाहिए। जिन किसानों (Farmer) का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा, आधार से लिंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का विकल्प इनेबल होगा, ई-केवाईसी पूरी होगी, उन्हें 14वीं किस्त का पैसा मिलेगा।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
योजना की घोषणा | आम बजट 2019 के दौरान |
योजन की घोषणा | पीयूष गोयल द्वारा |
कुल लाभार्थी | 12 करोड़ गरीब किसान |
लाभ | 6000 रूपये प्रतिवर्ष |
कुल बजट | 75,000 करोड़ रूपये |
ऑनलाइन पोर्टल | pmkisan.nic.in |
पहला चरण | 1/12/2018-31/3/2019 |
दूसरा चरण | 31/5/2019 |
जून, 2023 तक Farmers को 13 किस्तों का लाभ
मिला किसानों (Farmer) की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक चार माह में 2000 रुपये की क़िस्त की दर से साल में पात्र किसानों को कुल 6000 रुपये डीबीटी के माध्यम से खातों में स्थानान्तरित कर दिया जाता है। भारत में दिसम्बर 2018 से प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) प्रारम्भ की गयी।
योजना (PM Farmer Scheme) के प्रारम्भ होने से जून, 2023 तक किसानों को 13 किस्तों का लाभ मिल चुका है। उत्तर प्रदेश के किसानों की बात की जाए तो केंद्र सरकार अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के रूप में 56678 करोड़ रूपये भेज चुकी है।
जिन लाभार्थी किसानों को किस्त नहीं मिली है वे शिकायत दर्ज कराएं
अगर किसी पात्र किसान को पीएम किसान (PM Kisan) के तहत 2,000 रुपये की 14वीं किस्त नहीं मिली है तो वह पीएम किसान हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकता है। लाभार्थी किसान (Farmer) सोमवार से शुक्रवार तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप ईमेल भेजकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ईमेल आईडी-
pmkisan-ict@gov.in. और pmkisan-funds@gov.in
टेलीफोन नंबर-
(012) 243-0606 एवं (155261)
कर मुक्त नंबर-
18001155266
किसान https://pmkisan.gov.in/Grievance.aspx लिंक का उपयोग करके सीधे ऑनलाइन प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
PM Kisan Yojana Beneficiary List
- आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- ‘किसान कॉर्नर’ के अंतर्गत और ‘लाभार्थी सूची’ बटन पर क्लिक करें।
- जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव दर्ज करें और ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची खुल जाएगी, अब नाम जांचें।
पात्रता तय करने के लिए किसानों की ई केवाईसी करवाई जा रही
बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत साल 2018 में हुई। प्रदेश में करीब 2 करोड़ 63 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इनमें से तमाम किसानों को योजना की पहली, दूसरी, तीसरी किस्तों का लाभ भी मिला। लेकिन जब पात्रों को जांच शुरू हुई तो इनमें से हजारों किसान (Farmer) सरकारी नौकरी वाले और आयकरदाता पाए गए।
जिन लोगों को नहीं मिली 13वीं किस्त, उनका क्या होगा?
देश में ऐसे कई किसान (Farmer) हैं जिन्हें अभी तक इस योजना के तहत 13वीं किस्त भी नहीं मिली है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार उन किसानों के खाते में पैसे आएंगे या नहीं। दरअसल, देश में ऐसे कई किसान हैं, जिनके खाते में इस योजना (PM Kisan 14th Installment) के तहत दिया जाने वाला पैसा नहीं पहुंच रहा है।
इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण होते हैं तो कई बार किसानों के दस्तावेजों में जानकारी गलत होती है। जब तक किसानों को यह सही नहीं होगा तब तक इस योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचेगा। खासकर वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके खाते में पैसा ही नहीं पहुंचेगा।
PM Farmer Scheme 14th Installment
इसके अलावा कई अन्य कारणों से यह किसान (Farmer) अपात्र घोषित कर दिए गए। अब एक बार फिर से योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की पात्रता तय करने के लिए किसानों की ई केवाईसी करवाई जा रही है। साथ ही उनके भू-अभिलेखों का सत्यापन करवाया जा रहा है। उनके बैंक खातों को भी आधार कार्ड से लिंक करवाया जा रहा है।
इन किसानो को मिलेगा पैसा
पीएम किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के जिन लाभार्थी किसानों के बैंक खाते आधार और एनपीसीआई से लिंक नहीं हो सके हैं, उनके बैंक खातों में पैसे नहीं आए हैं।जिन किसानों के केवाईसी विवरण सत्यापित या अद्यतन नहीं किए गए हैं, उन्हें उनके खातों में पीएम किसान का पैसा नहीं मिला है। जिन लाभार्थी किसानों का नाम लाभार्थी सूची (PM Kisan Beneficiary List) में नहीं है, उनके बैंक खाते में 14वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है।