Lakhpati Didi Yojana: सरकार द्वारा हाल ही में जारी बजट में लखपति दीदी योजना में बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार ने अब 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। लखपति दीदी योजना में बदलाव और इस योजना की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। लखपति दीदी योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
Lakhpati Didi Yojana
लखपति दीदी योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक जन कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और स्वरोजगार स्थापना के लिए 5,00,000/- रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है। योजना (Lakhpati Didi Yojana) के तहत दिए जाने वाले ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की यह एक अनूठी योजना है।
लखपति दीदी योजना राजस्थान बदलाव
हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बजट 25 जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में चल रही सरकारी योजनाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं। लखपति दीदी योजना में राजस्थान सरकार ने अब वर्ष 2025 तक राज्य में 15 लाख लखपति दीदी योजना बनाने का लक्ष्य रखा है। पहले राज्य ने इस योजना (Lakhpati Didi Yojana) के लिए 5 लाख का लक्ष्य रखा था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है।
Lakhpati Didi Yojana
योजना | Lakhpati Didi Yojana |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को स्वरोजगार |
आर्थिक सहायता राशि | 1 से 5 लाख रु. तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
Lakhpati Didi Yojana Objective
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि स्व-रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इसके अलावा, योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, उनके जीवन शैली को बेहतर बनाना, उनकी आय को बढ़ाना और उन्हें स्व-निर्भर और सशक्त बनाना है।
स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं लखपति दीदी योजना के माध्यम से न केवल अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधार रही हैं। आज देश में लगभग 83 लाख स्व-सहायता समूह हैं, जिनमें 90 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। सरकार ने इन स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को शामिल करने के लिए लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) की शुरु की है।
कौन है लखपति दीदी?
सरकार द्वारा जारी लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के अनुसार, लखपति दीदी का मतलब ऐसी महिला से है जिसकी वार्षिक आय कम से कम 1,00,000/- रुपये हो और इसके लिए मासिक आय 10 हजार रुपये के आसपास हो। यह महिला अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य पर निर्भर न हो। लखपति दीदी का मतलब सिर्फ महिला की आर्थिक आजादी ही नहीं है, बल्कि यह महिला समाज और राज्य के निर्माण में भी सक्रिय भागीदार हो।
योजना का लाभ
लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह (एसएचजी सेल्फ हेल्प ग्रुप) से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है। सरकार इन महिलाओं को रोजगार पाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उचित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस प्रशिक्षण के लिए लाभार्थी महिला से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
इसके साथ ही अगर महिला अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो लखपति दीदी योजना के माध्यम से उसे 5,00,000/- रुपये का ब्याज मुक्त ऋण भी प्रदान किया जाता है।
योजना में दिया जाने वाला प्रशिक्षण
- कृषि संबंधी प्रशिक्षण:- लखपति दीदी योजना में महिलाओं को कृषि कार्य की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे ड्रोन उड़ाना, ड्रोन की तकनीकी जानकारी, खराब होने पर रिपेयर करने की पूरी जानकारी आदि।
- प्लम्बिंग कार्य प्रशिक्षण:- महिलाओं को प्लंबिंग से जुड़े काम सिखाए जाते हैं जैसे घर की पाइपलाइन फिटिंग, सामान्य लाइट फिटिंग, नल लगाना या रिपेयर करना, फिटिंग रिपेयर करना आदि।
- एलईडी बल्ब निर्माण:- महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसमें एलईडी बल्ब के पुर्जों को जोड़कर नया बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है और खराब हो चुके बल्ब को रिपेयर करने जैसे काम सिखाए जाते हैं।
लखपति दीदी योजना ऑनलाइन आवेदन
आप लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक लेख में ऊपर दी गई तालिका में दिया गया है। योजना में आवेदन करने के लिए महिला आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, निवास प्रमाण पत्र और स्वयं सहायता समूह की सदस्य होने का प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होती है।
हाल ही में कौन से राज्य सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है?
उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के माध्यम से एक वर्ष में कितनी महिलाओं की आय एक लाख से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है?
लखपति योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा 125000 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी जाने :- Apply For SSY Yojana: अपनी बेटी के लिए खुलवाए खाता, ₹1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में मिलेगा इतना रिटर्न
PM Ujjwala Yojana Eligibility: इन महिलाओ को मिलेगा फ्री LPG गैस कनेक्शन, यहाँ देखे अपनी पात्रता
Apply For Rajasthan Tarbandi Yojana: इन किसानो को तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन