Haryana Free Borewell Yojana: सरकार खेतों में लगाएगी मुफ्त वाटर रिचार्ज बोरवेल, यहां करें आवदेन

Haryana Free Borewell Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए हरियाणा फ्री बोरवेल योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के किसान अपने खेतों में मुफ्त में बोरवेल लगवा सकते हैं। अधिक वर्षा के कारण खेतों में पानी जमा हो जाता है जिससे किसानों की फसलें खराब होने लगती हैं।

Haryana Free Borewell Yojana

इन सभी समस्याओं को देखते हुए खेतों में बारिश का पानी जमा न हो इसके लिए हरियाणा सरकार ने वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना शुरू (Haryana Free Borewell Yojana) की है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आवेदन कैसे करना है। पूरी विस्तृत जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

Water Recharge Borewell Yojana

हरियाणा फ्री बोरवेल योजना के तहत किसान अपने खेतों में मुफ्त में वाटर रिचार्ज बोरवेल लगवा सकते हैं। इससे वर्षा जल को वाटर रिचार्ज बोरवेल में एकत्रित किया जा सकेगा। इससे खेतों में अत्यधिक जल जमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा और भूमि में जल स्तर भी बढ़ेगा। इस Haryana Free Borewell Yojana की खास बात यह है कि इस योजना के तहत वाटर रिचार्ज बोर्ड लगाने के लिए किसानों को कोई खर्च नहीं देना होगा। हरियाणा फ्री बोरवेल योजना के तहत किसानों के खेतों में बोरवेल बिल्कुल मुफ्त में लगाए जाएंगे।

Haryana Free Borewell Yojana

योजना का नामहरियाणा फ्री वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना
किसने शुरू कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यबारिश के ज्यादा पानी इकट्ठा होने की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhid.gov.in

हरियाणा मुफ्त जल रिचार्ज बोरवेल योजना के लाभ और विशेषताएं

इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के खेतों में मुफ्त बोरवेल लगाए जाएंगे। जल स्तर में गिरावट को रोकने तथा भारी बारिश के दौरान किसानों के खेतों में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए “वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना” (Haryana Free Borewell Yojana) शुरू की गई है। इस योजना से राज्य के किसानों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। अतिवृष्टि से फसल की बर्बादी से राहत मिलेगी।
राज्य के जो भी किसान अपने खेतों में बोरवेल लगवाना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना से जल स्तर बढ़ेगा।

हरियाणा मुफ्त जल रिचार्ज बोरवेल योजना के दस्तावेज और पात्रता

  • जो किसान हरियाणा राज्य के मूल निवासी हैं वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • बोरवेल लगने के बाद आवेदक किसान को उसका रखरखाव स्वयं करना होगा।
  • आवेदक किसान के पास बोरवेल स्थापित करने के लिए 5mX5m की पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • शपत पात्र
  • भूमि विवरण

Haryana Free Borewell Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

Water Recharge Borewell Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे उल्लिखित प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर महत्वपूर्ण लिंक में वाटर रिचार्ज बोरवेल के लिए पंजीकरण पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने वाटर रिचार्ज रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आपको जमीन के विवरण के साथ शपथ पत्र अपलोड करना होगा
  • अब अंत में आपको सेव इंफॉर्मेशन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म की एक रसीद मिलेगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • अब संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों का निरीक्षण किया जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकृत होने के बाद दो-चार दिन बाद बोरवेल लगाने (Haryana Free Borewell Yojana) का काम शुरू कर दिया जाएगा।

क्या सभी राज्यों में फ्री बोरिंग योजना उपलब्ध है ?

हर राज्य में यह योजना नहीं है। इसकी उपलब्धता के बारे में अपने राज्य के कृषि विभाग से जानकारी लें।

यदि मेरे पास 0.2 हेक्टेयर से कम जमीन है तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं ?

आमतौर पर छोटे/सीमांत किसानों के लिए होती है, इसलिए न्यूनतम जमीन आवश्यकता होती है।

अपने क्षेत्र के कृषि विभाग या लघु सिंचाई विभाग से संपर्क करें ?

अपने क्षेत्र के कृषि विभाग या लघु सिंचाई विभाग से संपर्क करें।

यह भी जाने :- Sukanya Samriddhi Account: बेटी का संवर जाएगा भविष्य, मिलेंगे 64 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

MP Prasuti Sahayata Yojana: बच्चे को मिलेगा सुरक्षित मातृत्व और माता को 16000 रूपये

Bijli Bill Mafi Yojana: सभी का बिजली बिल हुआ माफ, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Leave a Comment