Apply For SSY Yojana: अक्सर लोग पूछते हैं कि अगर आप 15 साल तक सुकन्या योजना में ₹1000 जमा करते हैं, तो 18 साल में आपको कितना पैसा मिलेगा, तो उनके लिए इस पोस्ट में हमने PMSSY की गणना और हर महीने ₹1000 जमा करने के सही नियम के बारे में जानकारी दी है।
Apply For SSY Yojana
अगर आप 15 साल तक सुकन्या योजना में ₹1000 जमा करते हैं, तो 18 साल में आपको कितना पैसा मिलेगा। अगर आप 15 साल तक सुकन्या योजना खाते (Apply For SSY Yojana) में हर महीने 1000 रुपये निवेश करना शुरू करते हैं, तो खाता पूरा होने पर आपको कुल 5 लाख 54 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि, बेटी के 18 साल के होने पर आप कुल जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं।
फिलहाल सुकन्या योजना की ब्याज दरें 8.2 प्रतिशत सालाना हैं। लेकिन नियमों के मुताबिक, 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं। फिर 6 साल बाद जब अकाउंट 21 साल का हो जाता है तो ब्याज समेत कुल रकम मिलती है।
कैलकुलेशन ओवरव्यू –
- मासिक जमा राशि – 1000 रुपये
- सालाना कितना निवेश होगा – 12000 रुपये
- 15 साल में कुल जमा राशि – 1 लाख 80 हजार रुपये
- कितना ब्याज मिलेगा – 3 लाख 74 हजार रुपये
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम – 5 लाख 54 हजार रुपये
- ब्याज दर – 8.2% (नई ब्याज दर)
- 18 साल की उम्र होने पर कितनी रकम निकाली जा सकती है – 50 फीसदी तक
सुकन्या योजना में कितने साल तक जमा करना होता है पैसा?
आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (Apply For SSY Yojana) में अकाउंट खोलने के 14 साल की जगह 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं। इसके बाद अकाउंट 6 साल के लिए लॉक हो जाता है। 21 साल पूरे होने पर आप सुकन्या खाते से ब्याज सहित पूरा पैसा निकाल सकते हैं। खाते का समय आगे बढ़ाने का कोई विकल्प नहीं है।
18 साल के बाद सुकन्या योजना से कितना पैसा निकाला जा सकता है?
बेटी के 18 साल के होने पर सुकन्या खाते (Apply For SSY Yojana) से जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकालने का विकल्प है। हालांकि, यह प्रक्रिया केवल एक बार ही की जा सकती है।
सुकन्या योजना से जुड़ी ताजा अपडेट-
भारत सरकार नए वित्तीय वर्ष में सुकन्या योजना की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि सरकार हर तीन महीने में ब्याज दरों में संशोधन कर सकती है। हालांकि, जिस ब्याज दर पर आप खाता खुलवाते हैं, वही ब्याज दर आपके लिए लागू रहेगी।
अब खाताधारक अपनी बेटी के 18 साल के होने पर आंशिक निकासी कर सकता है। पहले, केवल उच्च शिक्षा या विवाह के लिए ही निकासी की अनुमति थी। अगर आप सुकन्या खाते में निवेश करते हैं, तो जमा राशि और अर्जित ब्याज पर आयकर छूट मिलती है। खाता (Apply For SSY Yojana) खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि ₹250 है। इसके अलावा अब सालाना न्यूनतम राशि जमा नहीं करने पर भी खाता बंद नहीं होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य : Apply For SSY Yojana
सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना (Apply For SSY Yojana) शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। अक्सर जब बेटियाँ पैदा होती हैं तो गरीब परिवारों के माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हो जाते हैं कि उनकी बेटी का भविष्य क्या होगा, उन्हें हमेशा बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्च की चिंता लगी रहती है। उन्हें इन सभी चिंताओं से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा सुकन्या योजना शुरू की गई है।
इस योजना के माध्यम से कोई भी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला माता-पिता अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आसानी से बचत खाता खोलकर उसमें निवेश कर सकता है। इससे जब बेटियाँ (Apply For SSY Yojana) बड़ी होंगी तो उन्हें पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और बेटियाँ आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की विशेषताएँ
- SSY योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लड़कियों के लिए शुरू किया है।
- इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।
- इस योजना के तहत खोले गए बचत खाते को लड़की के माता-पिता 10 वर्ष की आयु तक संचालित कर सकते हैं।
- लड़की के माता-पिता द्वारा खोले गए खाते में प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 से अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं।
- सुकन्या योजना के तहत खोले गए खाते में खाताधारक को 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
- अगर माता-पिता अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए इस खाते में जमा राशि निकालना चाहते हैं, तो लड़की के 18 वर्ष की आयु होने के बाद जमा राशि का 50% निकाला जा सकता है।
- अगर लड़की के नाम से खाता खोलने के बाद कोई राशि जमा नहीं की जाती है, तो खाते पर हर साल ₹50 का जुर्माना लगाया जाता है।
- SSY योजना के तहत निवेशकों को 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत खाता खोलने पर आपको आयकर अधिनियम के अनुसार कर छूट भी दी जाती है।
- सुकन्या योजना (Apply For SSY Yojana) के तहत एक परिवार से दो लड़कियों का खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए लड़की और उसके माता-पिता देश के स्थायी निवासी होने चाहिए। एक परिवार की केवल दो लड़कियाँ ही सुकन्या योजना के तहत खाता खोल सकती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए लड़की की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। इस योजना (Apply For SSY Yojana) के तहत एक लड़की के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या खाता खोलने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
सुकन्या योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि आपको इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री नंबर) 18002666868 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FacebookWhatsAppTelegramTwitterXCopy Link
यह भी जाने :- PM Ujjwala Yojana Eligibility: इन महिलाओ को मिलेगा फ्री LPG गैस कनेक्शन, यहाँ देखे अपनी पात्रता
Apply For Rajasthan Tarbandi Yojana: इन किसानो को तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन